'बूढ़ा घोड़ा होने के बावजूद पकड़ा बेहतरीन कैच', रसेल की विस्फोटक पारी से डरे सैम बिलिंग्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 8वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें केकेआर की टीम ने आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी के दम पर 6 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का ही स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने महज 51 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये, लेकिन यहां से सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल ने पारी को संभालते हुए नाबाद पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।

आंद्रे रसेल ने इस दौरान विस्फोटक पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 8 छक्के और 2 चौके लगाकर नाबाद 70 रनों की पारी खेली और मैच को 33 गेंद पहले ही खत्म कर दिया। इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े सैम बिलिंग्स ने उनका भरपूर साथ दिया और नाबाद 24 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: MI vs RR: 16 गेंदों में 74 रन बना बटलर ने ठोंका विस्फोटक शतक, स्टोक्स की खास लिस्ट में हुए शामिल

कई बार लगा कि अब तो जान गई
मैच के बाद केकेआर की टीम के साथ पहली बार खेल रहे सैम बिलिंग्स ने आंद्रे रसेल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि रसेल की तूफानी पारी को देखने के लिये जो सबसे अच्छी सीट है वो सिर्फ नॉन स्ट्राइकर एंड है और मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला। हालांकि इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने यह भी कहा कि वो इस विस्फोटक बल्लेबाज के तेज तर्रार शॉट की डायरेक्ट रेंज में थे जिसके चलते उन्हें कई बार अपनी जान का खतरा नजर आया।
रसेल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'हां, वो काफी रिलैक्स्ड है, उन्होंने काफी अच्छे से मुझे निचोड़ा, जो कि अच्छा है...मजाक से हटकर वो वाकई महान खिलाड़ी हैं, जैसा कि आपने कहा कि जब वो ऐसी पारी खेल रहे हों तो उसे देखने के लिये बेस्ट सीट नॉनस्ट्राइकर एंड ही होता है। तो ऐसे में मैं खुद को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मैं वहां पर खड़ा था..लेकिन कई बार जब मैंने उन्हें शॉट मारते हुए देखा तो लगा कि आज तो मेरी जान बस निकलने वाली है। लेकिन यह काफी खास पारी है उनसे।'

टिम साउथी की जमकर तारीफ
सैम बिलिंग्स ने इस दौरान टिम साउथी के बेहतरीन कैच की भी तारीफ की जिसकी वजह से कगिसो रबाडा वापस पवेलियन लौटे, जिन्होंने नीचे आकर बल्लेबाजी करते हुए 25 रनों की अहम और तेजतर्रार पारी खेली थी। सैम बिलिंग्स ने कहा कि टिम साउथी के प्रयास की वजह से मैच का मोमेंटम जो कि पंजाब की तरफ शिफ्ट हो रहा था वो वापस केकेआर के पक्ष में चला गया। उल्लेखनीय है कि टिम साउथी ने कगिसो रबाडा का यह कैच पकड़ने के लिये लगभग 60 फीट की दूरी तय की थी और अंत में कैच पकड़ लिया।

बूढ़ा घोड़ा होने के बावजूद पकड़ा बेहतरीन कैच
सैम बिलिंग्स ने कहा,'एक बूढ़े घोड़े के लिये ऐसा कैच पकड़ना बेहद शानदार था, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वो अच्छा भागते हैं लेकिन इस कैच के लिये वो ग्राउंड के दूसरी ओर से भागते हुए आये और बहुत सारी दूरी कवर करने के बाद उसे पकड़ा। ऐसे लम्हे मैच का रुख बदल सकते हैं, खास तौर से अंत में आने वाले 10-15 रनों पर इसकी वजह से लगाम लग गई। और अगर पंजाब ने बचे हुए ओवर्स खेल लिये होते तो आप जानते हैं कि क्यों यह मैच का रुख बदल सकता था। वह काफी महान खिलाड़ी हैं और बेहतरीन फील्डर हैं, तो उन्होंने वो कर के दिखाया जो वो बेहतर करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications