KKR vs MI: केकेआर-मुंबई इंडियंस मैच में बारिश का खलल, जानिए कब होगा मुकाबले का टॉस

KKR vs MI Match Toss: केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला मेजबान टीम के लिए अहम है। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम प्लेऑफ़ में जाने के बेहद करीब है और अंक तालिका में भी टॉप टीम है। मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है। मुकाबले के टॉस में भी देरी हो गई और टॉस का नया समय 9 बजे रखा गया।

मुकाबले का टॉस होने से पहले ही बारिश ने खलल डाल दिया। इससे निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो पाया। बारिश के कारण मैदान पर कवर्स बिछा दिए गए। आसमान बादलों से छा गया। श्रीलंका में जिस तरह से मैदान को कवर किया जाता है, उसी तरह ईडन गार्डंस स्टेडियम को किया गया है।

kkr and mi

केकेआर ने लीग में अब तक कुल 8 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 16 अंकों के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। केकेआर इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ का सफर तय करने का प्रयास करेगी। टीम सभी विभागों में धाकड़ प्रदर्शन कर रही है।

मुंबई इंडियंस को केकेआर ने पिछले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। प्लेऑफ़ की दौड़ से मुंबई पहले से ही बाहर हो गई है। हार्दिक पांड्या की टीम हर विभाग में प्रदर्शन के हिसाब से फिसड्डी साबित हुई है। इसी वजह से टीम बाहर हो गई।

तेज बारिश के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दिए। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को भी केकेआर के ड्रेसिंग रूम में देखा गया। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के भी वहां हैं। सभी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+