KKR vs LSG, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs LSG, Pitch Weather Report: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) 14 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे। इस सीजन में केकेआर चार में से 3 मैच जीतकर फिलहाल दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर एलएसजी अपने 5 में से 2 मैच हार चुकी है और चौथे नंबर पर है। दिन का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम (Today Dream11 Team) के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

KKR vs LSG, Pitch Report: केकेआर बनाम एलएसजी पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 है। तेज गेंदबाजों ने अब तक यहां 512 विकेट लिए हैं और स्पिनरों ने 388 विकेट गिराए हैं। रिंकू सिंह का एलएसजी के खिलाफ कोलकाता में शानदार रिकॉर्ड है। केकेआर के लिए उन्होंने सर्वाधिक रन (113), सर्वाधिक स्कोर (67*), सर्वाधिक 6 (8) और सर्वाधिक 4 (8) बनाए हैं। एलएसजी के लिए वही रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के पास हैं।

eden gardens

KKR vs LSG, Weather Report: केकेआर बनाम एलएसजी वेदर रिपोर्ट
कोलकाता में रविवार दोपहर को मौसम गर्म रहेगा, तापमान 36°C रहेगा। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और ह्यूमिडिटी का स्तर अधिकतम 38 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जबकि हवा की गति लगभग 8 किमी/घंटा होगी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा, मैट हेनरी, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह चरक, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, प्रेरक मांकड़, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।

ये भी पढ़ें- KKR vs LSG Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा। मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, साकिब हुसैन, हर्षित राणा, दुशमंथा चमीरा, श्रीकर भरत, नितीश राणा, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह ग़ज़नफ़र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+