KKR vs LSG Dream11: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?

KKR vs LSG Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मंगलवार, 8 अप्रैल को डबल हेडर का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके KKR ने एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए। टीम ने अब तक 4 मुकाबलों में 2 जीत और 2 हार दर्ज की हैं और अब तीसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।

kkr vs lsg dream11 prediction

पॉइंट्स टेबल की टक्कर
फिलहाल IPL 2025 में पांच ऐसी टीमें हैं जिनके पास 4-4 अंक हैं- जिनमें केकेआर और एलएसजी दोनों शामिल हैं। ऐसे में आज का मुकाबला किसी एक टीम को टॉप-4 में मज़बूती से पहुंचने का मौका देगा।

आमने-सामने का रिकॉर्ड (KKR vs LSG)
दोनों टीम के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान LSG ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि KKR ने 2 बार बाज़ी मारी है। यानि रिकॉर्ड लखनऊ के पक्ष में है, लेकिन कोलकाता में घरेलू दर्शकों का जोश गेम पलट सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन: KKR vs LSG
कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।

KKR vs LSG Dream11 Team: केकेआर बनाम एलएसजी ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन
  • बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, मिशेल मार्श, वेंकटेश अय्यर
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन, एडेन मार्कराम
  • गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, दिग्वेश राठी
  • कप्तान: सुनील नरेन
  • उप-कप्तान: वरुण चक्रवर्ती

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+