KKR vs CSK, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
KKR vs CSK, Pitch And Weather: IPL 2025 अब उस स्टेज पर पहुंच चुका है जहां हर मुकाबला नॉकआउट जैसा हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आज का मैच 'करो या मरो' जैसा है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन अब उनका मकसद बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने का होगा।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि आज के मुकाबले में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी रहेगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

KKR vs CSK, Weather Report: कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम?
कोलकाता में बुधवार शाम का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और ह्यूमिडिटी (humidity) करीब 67% तक रह सकती है।
CSK vs KKR: क्या बारिश डालेगी खलल?
अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच में किसी तरह का रुकावट आने की आशंका नहीं है। ह्यूमिड कंडीशन में तेज गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर स्विंग के मामले में।
KKR vs CSK, Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। पिच की सतह काफी बैलेंस्ड होती है लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो (धीमी) हो जाती है जिससे स्पिनर्स को मदद मिलती है। हालांकि क्यूरेटर्स ने पिछले कुछ सालों में पिच को और ज्यादा बैटिंग फ्रेंडली बनाया है। छोटा बाउंड्री साइड भी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका देता है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, क्विंटन डी कॉक।












Click it and Unblock the Notifications