KKR vs CSK: चेन्नई बनाम कोलकाता के बीच महामुकाबला आज, जानें ईडन गार्डंस की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
KKR vs CSK: आईपीएल में आज, यानी 23 अप्रैल को डबल हेडर का दूसरा मैच केकेआर बनाम सीएसके के बीच खेला जाएगा, दोनों टीमों के बीच भिड़ंत शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में भिड़ंत होगी।

IPL 2023, KKR vs CSK: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सीएसके बनाम केकेआर का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होगा। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने इस सीजन में अब तक छह में से चार मैच जीते हैं, जबकि केकेआर छह मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ मुश्किल दौर से गुजर रही है।
एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता था। दूसरी तरफ कोलकाता पिछले कुछ मैचों में संघर्ष कर रही है। आज के मैच में सीएसके का ध्यान लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने रह रहेगा। आइए जानते हैं ईडन गार्डंस की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है। यहां खेले गए पिछले मैच रिकॉर्ड के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत अधिक रहा है। यहां खिलाड़ियों को हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं, इसके अलावा पिच पर बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
ईडन गार्डंस स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोलकाता में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा मैच के दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। ऐसे में आशंका है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में मौसम बारिश खलल डाल सकती है, लेकिन इसके कम ही चांस हैं। कोलकाता में आज दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियम रहेगा, जबकि रात में तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
नितीश राणा (कप्तान) जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा , अनुकुल रॉय, वैभव अरोरा, एन जगदीसन, डेविड विसे, रहमानुल्लाह गुरबाज, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, हर्षित राणा, आर्या देसाई।
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
एमएस धोनी (कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, आरएस हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, अजय जादव मंडल, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications