IPL नीलामी से पहले KKR ने शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड

Shardul Thakur: आईपीएल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल कर लिया है। रिपोर्ट की मानें यह डील आज पूरी तरह से कैश में हुई है। शार्दुल ठाकुर फिलहाल न्यूजीलैंड के दौर पर हैं। वह वहां वनडे टीम का हिस्सा हैं। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपए में आईपीएल की मेगा नीलामी में खरीदा था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

shardul thakur

Recommended Video

    IPL 2023: Kolkata Knight Rider की ओर से अगला सीजन खेलेंगे Shardul Thakur | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    पिछले आईपीएल सीजन की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे, इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.79 की थी। यह उनका 2017 के बाद से आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो 138 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 120 रन बनाए हैं। बता दें कि आईपीएल में अगली नीलामी होने वाली है और इस नीलामी से पहले मंगलवार तक टीमों को मौका दिया गया है कि वह आपस में ट्रेड कर सकती है। इस दौरान केकेआर सबसे सक्रिय टीम रही है जिसने बढ़-चढ़कर ट्रेडिंग में हिस्सा लिया।

    शार्दुल ठाकुर तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें केकेआर ने ट्रेड किया है। इससे पहले टीम ने लौकी फर्ग्यूसन और रमानुल्लाह गुरबज को कैश डील के जरिए ट्रेड किया था। गौर करने वाली बात है कि केकेआर के स्टार खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने आईपीएल खेलने से इनकार कर दिया है इस बीच केकेआर ने ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल को अपनी टीम में शामिल किया है। सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने कड़ा फैसला लिया है कि मैं अगले आईपीएल में हिस्सा नहीं लूंगा, मैं क्रिकेट के लंबे प्रारूप पर ध्यान देना चाहता हूं। केकेआर का मुझे अवसर देने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि भविष्य में फिर मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+