IPL से पहले रहमानुल्लाह गुरबाज़ की दरियादिली ने जीता दिल, फैन को गिफ्ट कर दी ये कीमती चीज, देखें VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच 23 मार्च को शाम 7:30 बजे से प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच से पहले केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ की दरियादिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, जब एक युवा फैन ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ से उनके एक जोड़ी बल्लेबाजी ग्लव्स देने की मांग की, तो अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने कोलकाता के ईडन गार्डन में उसकी इच्छा पूरी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। इसके बाद गुरबाज अपने फैंस के साथ फोटों भी क्लिक करवाते हैं। इस दौरान युवा फैंस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। 22 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल के 2024 सीज़न में खेलने के लिए सिटी ऑफ जॉय यानी कोलकाता में हैं।

Rahmanullah Gurbaz With Fans

आईपीएल 2024 रहमानुल्लाह गुरबाज़ के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा सीज़न होगा, एक फ्रेंचाइजी जिसने उन्हें पिछले साल टूर्नामेंट में डेब्यू करने का मौका दिया था। वर्ष 2023 के दौरान, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने केकेआर के लिए 11 मैचों में भाग लिया, जिसमें 20.64 की औसत और 133.53 की स्ट्राइक-रेट से 227 रन बनाए।

टेलीग्राफ इंडिया के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने केकेआर के नए मेंटर गौतम गंभीर के बारे में बात की और कहा कि, 'गंभीर सर सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं। इसलिए, जब भी मुझे किसी चीज़ की ज़रूरत होगी, मैं उनके पास जा सकता हूं और उनसे सलाह ले सकता हूं।'

उन्होंने कहा कि, 'वर्तमान में, मुझे लगता है कि मैं अच्छी तरह से तैयार हूं और मुझे पता है कि विभिन्न परिस्थितियों में कैसे तालमेल बिठाना है। कभी-कभी क्रिकेट में, आपके सामने ऐसे चरण आते हैं जब आप कुछ स्थितियों में स्कोर करने में सक्षम नहीं होते हैं। लेकिन हमारे पास केकेआर में हमारे अनुभवी कोच हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+