KKR की बढ़ गई है मुश्किलें, 23 करोड़ वाला खिलाड़ी मैच के बीच में मैदान छोड़ गया, जानें क्या है मामला
KKR: पिछले आईपीएल की चैम्पियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस बार भी मजबूत टीम बनाई है। हालांकि कई खिलाड़ी नहीं हैं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी पंजाब किंग्स में चले गए हैं लेकिन रिटेंशन और नीलामी में केकेआर ने कुछ अच्छी प्लेयर्स को अपने साथ रखा था।
केकेआर ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल जैसे प्लेयर्स को रिटेन कर लिया था। उनके अलावा नीलामी में एक प्लेयर को अपने साथ शामिल करने के लिए केकेआर ऑल आउट गई थी। लगभग 24 करोड़ तक की बिड के साथ केकेआर ने अंततः इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया।

यहाँ बात केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की हो रही है, जिनको 23 करोड़ 75 लाख रुपये की रकम के साथ केकेआर में शामिल कर लिया गया था। उनको रिटेंशन लिस्ट में नहीं डालते हुए रिलीज किया गया था और नीलामी में बड़ी बोली लगी।
KKR के लिए नहीं है अच्छी खबर
मार्च में आईपीएल शुरू होना है, इससे पहले केकेआर के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। वेंकटेश अय्यर फिट नजर नहीं आ रहे हैं। उनको चोट लगी है। यह मामला रणजी ट्रॉफी के दौरान सामने आया। आज शुरू हुए राउंड में वेंकटेश अय्यर मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे थे और केरल की टीम सामने थी।
मैदान छोड़कर गया खिलाड़ी
कब एमपी के लिए वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए, तो उनको खेलने में असहजता महसूस हुई। वह टिकने का प्रयास कर रहे थे लेकिन नहीं हो पाया। हेमस्टिंग की समस्या के कारण वह अंत में मैदान छोड़कर वापस बाहर चले गए। वह इस दर्द को सहन नहीं कर पाए और एक पॉइंट के बाद मैदान छोड़ गए।
चोट की गहराई देखना जरूरी
अब यह देखना होगा कि वेंकटेश अय्यर की चोट कितनी गहरी है। हेमस्ट्रिंग की चोट आम तौर पर उतना समय नहीं लेती और जल्दी ठीक भी हो जाती है। अय्यर इस मैच में फिर से बल्लेबाजी करने के लिए भी आए थे। वह कुछ देर तक टिकने के बाद 42 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications