'मैं इस खिलाड़ी को नहीं भूलूंगा', इंग्लैंड की कोचिंग के दौरान भी KKR के प्लेयर पर होंगी मैकुलम की नजरें

नई दिल्ली, 19 मई: आईपीएल सीजन 2022 के 66वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच एक जबरदस्त मैच हुआ जिसमें एलएसजी की टीम 2 रनों से जीतने में कामयाब रही और वे प्लेऑफ में जाने वाली दूसरी टीम भी बन गई। दूसरी और केकेआर की टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने जिस तरीके से अंतिम ओवरों में बाजी को पलटने की कोशिश की उसने इस मैच को दांतों तले अंगुली दबाने वाला बना दिया। उनका साथ सुनील नरेन ने भी बखूबी निभाया लेकिन अंत में वे जीत से 2 रन पीछे रह गए।

Recommended Video

    IPL 2022: कौन हैं LSG के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले KKR के Rinku Singh, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    बहुत इंतजार किया, बहुत मेहनत की

    बहुत इंतजार किया, बहुत मेहनत की

    लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह सीजन में कई बार दिखा चुके हैं कि उनके अंदर जबरदस्त प्रतिभा है और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विषम परिस्थितियों में गेंदबाजों की खूब पिटाई भी की है। केकेआर के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने सिंह की तारीफ की है और कहा है किस तरीके से आईपीएल के सीजन में रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसी बैटिंग काफी कम खिलाड़ी ही कर पाते हैं। युवा तुर्क ने कई सीजन के लिए बेंच पर ही बैठ कर अपना समय गुजारा था लेकिन इस सीजन में उनके हाथ एक मौका आया और उन्होंने उस को जमकर भुनाया है।

    ब्रैंडन मैकुलम- इस खिलाड़ी पर केकेआर निवेश करे

    ब्रैंडन मैकुलम- इस खिलाड़ी पर केकेआर निवेश करे

    भले ही केकेआर की टीम प्लेऑफ में जाने से चूक गई है लेकिन रिंकू अपने आप में एक नाम बन गए हैं। हम ब्रैंडन मैकुलम को क्रिकेट खेलने के आक्रामक अंदाज के लिए जानते हैं जिन्होंने आईपीएल के 2008 सीजन के दौरान ही 158 रनों की पारी खेली थी और उनका कहना है कि आईपीएल में आने वाले कुछ अगले सीजन में रिंकू सिंह पर निवेश किया जाना चाहिए क्योंकि ये खास खिलाड़ी है। इसके अलावा मैकुलम ने 7 गेंदों पर 21 रन बनाने वाले सुनील नरेन की भी तारीफ की।

    रिंकू सिंह जबरदस्त खिलाड़ी हैं

    रिंकू सिंह जबरदस्त खिलाड़ी हैं

    मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैकुलम ने कहा, "रिंकू सिंह बहुत ही जबरदस्त कहानी की तरह से हैं। यह खिलाड़ी 5 सालों से आईपीएल में है। उनको लंबे समय से बाहर रखा गया और उन्होंने बहुत मेहनत की। उनको अपना मौका पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्होंने टूर्नामेंट के बाद में खुद को पूरी तरह जाहिर किया। वह सही कारणों के चलते गेम खेलते हैं। मैं एक कोच के तौर पर इस बात को पसंद करता हूं और एक क्रिकेट फैन के तौर पर भी। इसमें कोई शक नहीं है आने वाले कुछ सालों में रिंकू सिंह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें केकेआर निवेश करेगा और मैं इस खिलाड़ी को तरक्की करते हुए देखूंगा।"

    इंग्लैंड की कोचिंग के दौरान भी रिंकू पर नजरे रहेंगी- मैकुलम

    इंग्लैंड की कोचिंग के दौरान भी रिंकू पर नजरे रहेंगी- मैकुलम

    जिस तरीके से रिंकू बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसा अधिकतर बल्लेबाज नहीं कर पाते इसलिए मैं उनके लिए वाकई में बहुत खुश हूं।

    मैकुलम ने यह भी कहा कि सुनील नारायण कई बार ऐसी पारियां खेल चुके हैं जो उनकी टीम को मैच जिता सकती है। मैकुलम अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच होंगे लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि वे आने वाले सीजन में भी केकेआर के मैच फॉलो करते रहेंगे। मैकुलम कहते हैं, "मैं अब अलग दिशा में जा रहा हूं और इंग्लैंड का योग्य कोच बनना मेरे लिए अगली चुनौती है लेकिन मैं केकेआर के लड़कों को फॉलो करता रहूंगा खासकर रिंकू सिंह को। मैं इन खिलाड़ियों को ऑल द बेस्ट कहता हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+