गजब! 38 साल के बल्लेबाज ने खेली धमाकेदार पारी, 12 चौके, 16 छक्के की मदद से जड़ दिए 160 रन

Kiwi Legend Martin Guptill Records: न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन गप्टिल ने सोमवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अपनी धमाकेदार पारी से फैंस का दिल जीत लिया। मार्टिन गप्टिल ने सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 160 रनों की पारी खेली। इस पारी में 12 चौके और 16 छक्के शामिल थे। इस धमाकेदार पारी के बाद से ही मार्टिन गप्टिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

मार्टिन गप्टिल ने जड़ा तूफानी शतक (Kiwi Legend Martin Guptill Records)

छत्तीसगढ़ वारियर्स बनाम बिग बॉयज यूनिकारी के मैच के दौरान मार्टिन गप्टिल के बल्ले से यह विस्फोटक पारी देखने को मिली। मार्टिन गप्टिल की इस पारी की बदौलत छत्तीसगढ़ वारियर्स ने 15 ओवर के अंदर 240 रन बनाए। 49 गेंदों पर नाबाद 160 रन बनाने वाले मार्टिन गप्टिल ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। उनकी धमाकेदार पारी को देख फैंस भी खुशी से झूम उठे।

Martin Guptill 1

मैच में बने कई धांसू रिकॉर्ड

इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, क्योंकि मार्टिन गप्टिल ने लीग के इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर और सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 240 रन का टीम स्कोर भी अब लीग के इतिहास में सबसे अधिक टीम स्कोर बन गया है। मार्टिन गप्टिल और ऋषि धवन के बीच नाबाद 240 रन की साझेदारी अब न केवल पहले विकेट के लिए बल्कि लीग में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

मार्टिन गप्टिल और ऋषि धवन के बीच नाबाद 240 रन की साझेदारी लीग के इतिहास में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली इकलौती साझेदारी भी है। द लीजेंड 90बॉल लीग 2025 में छत्तीसगढ़ वारियर्स और बिग बॉयज़ यूनिकारी के बीच खेले गए इस मैच 8 में 391 रन बने, जो लीग के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा कुल स्कोर है।

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम इस सीजन में 90 बॉल फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया है और लगातार तीसरी जीत दर्ज करके उन्होंने सीजन की अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+