बिहार के एक और लाल को मिली भारतीय टीम में एंट्री! वैभव सूर्यवंशी के साथ धमाका करने को तैयार
India U19 Squad, Kishan Singh: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में बिहार के दो युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। किशन कुमार सिंह और वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह दी गई है। जहां किशन सिंह को पहली बार अंडर-19 टीम में मौका मिला है, वहीं वैभव पहले से अपनी बल्लेबाजी से चर्चा में हैं।
कौन हैं किशन कुमार सिंह (India U19 Squad, Kishan Singh)
किशन कुमार सिंह भागलपुर जिले के एक छोटे से गांव नंदलालपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है। संसाधनों की कमी के बावजूद किशन ने कभी हार नहीं मानी। गांव में न मैदान था, न सुविधा, लेकिन किशन का क्रिकेट के प्रति जुनून इतना गहरा था कि वो गलियों में प्रैक्टिस करते थे। कभी-कभी 6 किलोमीटर दूर जाकर मैदान में गेंदबाजी किया करते थे।

माता-पिता ने पूरा किया सपना
किशन के माता-पिता ने उनके टैलेंट को पहचानते हुए उन्हें इलाहाबाद भेजा, जहां वे अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई और क्रिकेट दोनों पर ध्यान देने लगे। यहीं उन्होंने आशीष नेहरा की क्रिकेट अकादमी जॉइन की, जिसने उनकी गेंदबाजी को धार दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेगी नजर
वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पहले ही अंडर-19 टीम में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच चुके हैं। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फैंस को इस बात की उम्मीद है कि वैभव अपनी बैटिंग से विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान करेंगे। किशन की गेंदबाजी और वैभव की बल्लेबाजी मिलकर टीम इंडिया को मजबूती देने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications