एक्स-गर्लफ्रेंड को अचानक आई Yuvraj Singh की याद, सिक्सर किंग के पोस्ट पर दिया ऐसा रिएक्शन
Kim Sharma reacts on Yuvraj Singh post: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद भी वह अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियां बटोरने का काम करते रहते हैं। युवराज सिंह को हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। युवराज सिंह ने साल 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।
युवराज सिंह ने आशीष नेहरा को किया बर्थडे विश
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवराज सिंह ने अपने खास दोस्त आशीष नेहरा को जन्मदिन विश किया। 29 अप्रैल 1979 को आशीष नेहरा का जन्म दिल्ली में हुआ था। नेहरा का करियर चोटों से प्रभावित रहा। नेहरा की खासियत यह रही कि वह जितनी बार चोटिल हुए उतनी बार वापसी करने में भी कामयाब रहे हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट
युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशीष नेहरा को लेकर एक फनी वीडियो शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवराज सिंह के इस वीडियो पर एक्ट्रेस किम शर्मा ने भी रिएक्शन दिया है। किम शर्मा युवराज सिंह द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को देखकर हंसने वाला इमोजी शेयर करते हुए आशीष नेहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
युवराज सिंह से अफेयर की आई थी खबर
मोहब्बतें में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली किम शर्मा का नाम युवराज सिंह के साथ जोड़ा गया था। 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में किम शर्मा का अभिनय कर चुकी हैं। इसके बावजूद उन्हें बॉलीवुड में अधिक कामयाबी नहीं मिली। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें जोरों पर थी। लगभग चार साल बाद यानी साल 2007 को दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications