किरोन पोलार्ड इंग्लैंड टीम से जुड़े, अपनी ही टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बताएँगे रणनीति
Kieron Pollard: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़ने जा रहे हैं। अगले वर्ष विंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड के कोचिंग सेटअप में किरोन पोलार्ड होंगे।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि किरोन पोलार्ड अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। उनकी नियुक्ति की गई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम के सहायक कोच की भूमिका में रहेंगे।

पोलार्ड ने पिछले साल ही संन्यास की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के अलावा पोलार्ड ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। हालांकि वह अब भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। मुंबई के साथ वह बतौर बल्लेबाजी कोच शामिल हैं। साल 2012 में विंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, पोलार्ड उस टीम के साथ मौजूद थे।
वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप महज दूसरी बार ही खेला जाएगा। इस बार वेस्टइंडीज के अलावा यूएसए भी टूर्नामेंट में भागीदारी है। अमेरिका में भी मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तीव्र स्पर्धा वाला होता है, दोनों का मैच न्यूयॉर्क में हो सकता है।
इस वर्ल्ड कप में एक खास बात यह भी है कि टीमें 20 रहेंगी। अब तक इतनी बड़ी संख्या में टीमें नहीं खेली हैं। पहली बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इंग्लैंड की टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। डिफेंडिंग चैम्पियन होने के नाते इंग्लैंड का प्रयास टाइटल बचाना होगा। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड टीम डिफेंडिंग चैम्पियन थी लेकिन वहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लिश टीम टॉप चार में भी नहीं जा पाई थी, टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications