8 गेंदों में ठोक डाले 42 रन, 38 की उम्र में किरोन पोलार्ड ने मचाया कोहराम, कितने छक्के उड़ाए
Kieron Pollard: किरोन पोलार्ड हमेशा अपने बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं और तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हैं। आईपीएल से वह रिटायर हो गए हैं लेकिन घरेलू लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग में अब तक खेल रहे हैं। उन्होंने अपने बल्ले से जलवा दिखाने का काम किया है।
पोलार्ड ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेलते हुए ट्रिनबागो नाईट राइडर्स को जीत दिलाने का काम किया है। गेंदबाजों के ऊपर काल बनकर टूटे किरोन पोलार्ड ने महज 8 गेंदों में ही 42 रन जड़ते हुए अपनी टीम को 179 रनों के बेहतरीन स्कोर तक पहुंचा दिया।

खास बात तो यह है कि पोलार्ड की इस पारी के दौरान कुल 7 छक्के आए हैं। जिन आठ गेंदों का उन्होंने सामना किया, उनमें 7 छक्के देखने को मिले। यही खासियत पोलार्ड को अलग बल्लेबाजों की लाइन में लाका खड़ा करती है। पोलार्ड के ऊपर उम्र हावी दिखाई नहीं देती।
38 साल की उम्र में उनका बल्ला उसी स्पीड से घूमता है। पोलार्ड ने ये आठ छक्के दो गेंदबाजों को जड़े। नवियान बिदाईसी को उन्होंने तीन छक्के जमाए। इसके बाद अगले ओवर में वकार सलामखेली को भी उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए चार गगनचुंबी छक्के जमा डाले। इस दौरान एक गेंद खाली गई थी, वरना सभी आठ गेंदों में छक्के हो सकते थे।
तूफानी अंदाज में Kieron Pollard की फिफ्टी
पोलार्ड ने छक्कों की बारिश से महज 21 गेंदों के अंदर अपना अर्धशतक पूरा करते हुए धमाका कर दिया। अपनी 29 गेंदों की पारी में पोलार्ड 65 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस दौरान वह 8 छक्के और 2 चौके जमाने में सफल रहे। यह तूफानी पारी टीम के काफी काम आई।
Kieron Pollard की टीम को जीतने में आया पसीना
ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया लेकिन यह जीत आसार नहीं थी। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 6 विकेट पर 167 रनों का स्कोर हासिल किया लेकिन महज 12 रनों से मुकाबला गंवा दिया। ट्रिनबागो के लिए नाथन एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications