IPL 2024: किरोन पोलार्ड और टिम डेविड को भारी पड़ी यह गलती, BCCI ने कर दिया सज़ा का ऐलान

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के दो सदस्यों पर बीसीसीआई की गाज गिरी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में इन दोनों ने कुछ ऐसा किया था, जिसे देखते हुए बीसीसीआई को भी एक्शन लेना पड़ा है। पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करने का मौका मिला था।

किरोन पोलार्ड इस समय मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच हैं। उनके ऊपर बीसीसीआई ने कार्रवाई की है। उनके अलावा हार्ड हिटर टिम डेविड के ऊपर भी एक्शन लिया गया है। मामला अम्पायर रिव्यू से जुड़ा है। मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान घटना घटित हुई थी।

pollard and david

पोलार्ड और डेविड के ऊपर बीसीसीआई ने 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। आईपीएल कॉड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण ऐसा हुआ है। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी करने के दौरान इन दोनों ने रिव्यू लेने का इशारा किया था।

पन्द्रहवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने वाइड लाइन के करीब यॉर्कर गेंद डालने का प्रयास किया था। अम्पायर ने इस वैध माना। इसके बाद रिप्ले में देखा गया कि पोलार्ड और डेविड ने इस फैसले को चुनौती देने का इशारा किया था। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने फैसले का रिव्यू किया।

इसके बाद सैम करन को गुस्सा आ गया था और उन्होंने मैदान पर इसका विरोध भी किया था। थर्ड अम्पायर ने मैदानी अम्पायर को फैसला बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि पोलार्ड और टिम डेविड के ऊप निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएग।

तीसरे अम्पायर द्वारा निर्णय बदल दिया गया क्योंकि उस समय मामला रिव्यू में था। मुकाबले में तीसरा जुर्माना लगाया गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर भी 12 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। पांड्या के ऊपर धीमे ओवर रेट की वजह से फाइन लगाया गया है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए इस सीजन अपनी तीसरी विजय प्राप्त कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+