न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा में नहीं आया कोई सलेक्टर, बच्चों ने किया खिलाड़ियों का ऐलान
New Zealand Team for T20 World Cup: न्यूजीलैंड पहली टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्कॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा भी एक अनोखे अंदाज में की गई है। देश के युवाओं को एक मंच प्रदान करते हुए कीवी बोर्ड ने एक अनोखी पहल की है। 2023 से ही ऐसा हो रहा है, जब चयनकर्ता टीम का ऐलान करने के लिए नहीं आते।
टीम की घोषणा के लिए खिलाड़ियों के बच्चों को बुलाया जाता है। कीवी टीम की घोषणा करने के लिए मटिल्डा और एंगस को बुलाया गया था। दोनों ने न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में केन विलियमसन को बतौर कप्तान शामिल किया गया है।

इससे पहले भी कीवी टीम के खिलाड़ियों का परिवार एक वीडियो में आया था। दिल छू लेने वाले इस वीडियो की हर किसी ने तारीफ की थी। पिछले आईसीसी टूर्नामेंट में भी कीवी बोर्ड ने खिलाड़ियों के बच्चों को टीम की घोषणा करने के लिए बुलाया था। इस बार भी कुछ वही हुआ है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की घोषणा करने का अंतिम दिन 1 मई निर्धारित किया गया है। 3 दिन पहले ही न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में रचिन रविन्द्र को शामिल किया गया है। पिछले साल हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप में रविन्द्र हीरो बनकर निकले थे।
ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। कीवी टीम में मजबूत 15 नामों को शामिल किया गया है। सीनियर खिलाड़ी इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन युवा टीम हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आई थी। वहां कीवी टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कराने में सफलता प्राप्त के थी। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के ऊपर नजरें रहेंगी। टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर करा रहे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स












Click it and Unblock the Notifications