'इंग्लैंड में उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं', इस बल्लेबाज को टेस्ट में देखना चाहते हैं पीटरसन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से लियाम लिविंगस्टोन को टेस्ट में डेब्यू करवाने की सलाह दी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड टीम बदलाव दाैर से गुजरी। जो रूट ने टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और बेन स्टोक्स को टीम के नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। इंग्लैंड 2 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
यह भी पढ़ें- मुंबई अब इस खिलाड़ी को आगे नहीं देगी माैका, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
पीटरसन ने अपने हालिया ब्लॉग में लिखा, "यह समय दिखाएगा कि कब इंग्लैंड लियाम लिविंगस्टोन की प्रतिभा का समर्थन करता है। वह बहुत स्वतंत्र खेलते हैं और जिस तरह से वह मनोरंजन करने के लिए उत्सुक रहते हैं मुझे वह पसंद है। वो पीछे नहीं हटता है। यह देखना शानदार है। मैं आपको बताता हूं कि इंग्लैंड में उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं हैं।" लिविंगस्टोन ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए तीन वनडे मैच और 17 T20I मैच खेले हैं। उनकेने आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 164.63 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए हैं।

पीटरसन ने आगे कहा, "लिविंगस्टोन उच्च दबाव वाले माहौल में खेलते थे और वह पंजाब किंग्स में आनंद ले रहे हैं। मैं उसे सीधे टेस्ट टीम में पांच या छह नंबर पर देखना चाहता हूं। वह गेंदबाजी आक्रमणों को तहस नहस करके मैच की स्थिति को बहुत जल्दी बदल सकता है। मुझे लगता है कि रॉब की (इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट प्रबंध निदेशक) मेरे जैसा ही सोच रहे हैं। महान कौशल और उचित मानसिकता वाले खिलाड़ियों को चुनने का इरादा उनमें होगा। उम्मीद है कि इंग्लैंड कुछ हफ्तों में गर्मियों के अपने पहले टेस्ट के लिए इस तरह की टीम चुनेगा।"












Click it and Unblock the Notifications