केविन पीटरसन ने बताई IPL 2022 में खेली गई अब तक की बेस्ट पारी, खूब लगे थे चौके-छक्के

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन भारत में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। T20 क्रिकेट की यह सबसे लोकप्रिय लीक दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रही है और अपने जमाने के तूफानी बल्लेबाज रह चुके केविन पीटरसन भी इससे अछूते नहीं है। आईपीएल 2022 का ताजा सीजन अभी शुरू ही हुआ है और हमने इसी बीच कुछ बेहतरीन पारियां भी देख ली है। ऐसे ही एक पारी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने खेली थी।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की तारीफ

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की तारीफ

इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके केविन पीटरसन ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की तारीफ की है और कहां है कि 27 साल का यह खिलाड़ी निश्चित तौर पर टीम इंडिया में चल रही गलाकाट प्रतियोगिता के बीच अपनी जगह बनाने का माद्दा रखता है क्योंकि वह देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक है। संजू सैमसन सीनियर क्रिकेट टीम में पहले ही साल 2015 में अपना डेब्यू कर चुके हैं लेकिन अपने स्थान को बरकरार नहीं रख पाते हैं। उन्होंने तब से लेकर अब तक केवल 13 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 1 वनडे मैच भी खेला है। जबकि वह 7 सालों से भारतीय क्रिकेट टीम में सक्रिय है लेकिन अंदर और बाहर जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

27 गेंदों पर 55 रनों की पारी

27 गेंदों पर 55 रनों की पारी

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई सफेद गेंद सीरीज के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जब संजू सैमसन की तारीफ की तो किसी को ताज्जुब नहीं हुआ। यह खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा से हर बार रंग भरता है और आईपीएल 2022 सीजन में भी उनकी बेहतरीन फॉर्म का मुजायरा जारी है। राजस्थान के इस कप्तान ने एक मुकाबले में 27 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 3 चौके लगाए गए थे। तूफानी और आतिशी बल्लेबाजी की सहायता से राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का स्कोर बोर्ड पर दर्ज कर दिया था और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 61 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी थी। केविन पीटरसन ने बेटवे पर लिखे गए अपने कॉलम में यह बात कही।

संजू सैमसन आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल-

संजू सैमसन आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल-

पीटरसन कहते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई संजू सैमसंग की पारी इस प्रतियोगिता में खेली गई अभी तक की सबसे बेहतरीन पारी है।

केविन पीटरसन कहते हैं संजू सैमसन के नाबाद 55 रन इस प्रतियोगिता के सबसे बेहतरीन रनों में एक हैं। हम जानते हैं वह भारतीय बल्लेबाजी में जगह बनाने के लिए कितनी कठिन प्रतियोगिता दे सकते हैं। आपके पास पहले से ही स्थापित नाम है जैसे कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली और इन सब के बीच में युवा खिलाड़ियों का आना इस खेल को और प्रतियोगी बनाता है।

भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बड़ी अच्छी है- पीटरसन

भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बड़ी अच्छी है- पीटरसन

केविन पीटरसन इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर से भी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इन सभी नामों के चलते भारतीय क्रिकेट आकार में है। केविन पीटरसन ने कहा कि ईशान किशन ने अपनी जबरदस्त काबिलियत का नजारा पेश कर दिया है जबकि मयंक अग्रवाल, सूर्यकुमार यादव शुभ्मन गिल और श्रेयस अय्यर भी तस्वीर में शामिल है। भारतीय क्रिकेटर काफी हेल्दी दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+