केविन पीटरसन भी भारत की आजादी के जश्न में हुए शामिल, हिंदी में ट्वीट कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई राष्ट्रध्वज के साथ डीपी लगा रहा है। सुबह पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को पूरे विश्व से बधाइयां दी जा रही हैं। हर प्रोफेशन से जुड़े लोग भारत को इस दिन के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इसी कड़ी में विदेश क्रिकेटर्स भी भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने की बधाई दे रहे हैं।
Recommended Video

हिंदी में दी बधाई
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी है। खास बात यह है कि उन्होंने यह बधाई हिंदी भाषा में दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत। गर्व करो और लंबा खड़े रहो। आप सभी के लिए एक बेहतर कल का निर्माण कर रहे हैं! पीटरसन के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डेरेन सैमी और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी भारत को इस खास पल की बधाई दी है।
75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत। गर्व करो और लंबा खड़े रहो। आप सभी के लिए एक बेहतर कल का निर्माण कर रहे हैं! ❤️ 🇮🇳
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) August 15, 2022

वॉर्नर और सैमी ने भी दी बधाई
पीटरसन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,भारत में मौजूद सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। वॉर्नर के अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर डैरेन सैमी ने भी भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने की बधाई दी है। उन्होंने टी20 विश्वकप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई, यहां ही मैंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

पीटरसन का करियर
पीटरसन ने अपने करियर में अब तक 104 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 181 पारियों में उन्होंने 47.28 की औसत और 61.72 के स्ट्राइक रेट से 8181 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 35 अर्धशतक और 23 शतक जड़े हैं। 136 वनडे में पीटरसन ने 40.73 की औसत और 86.58 के स्ट्राइक रेट से 4440 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 25 अर्धशतक और 9 शतक लगाए हैं। वहीं 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 37.93 की औसत और 141.51 के स्ट्राइक रेट से 1176 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications