IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स में दक्षिण अफ्रीका का धांसू खिलाड़ी शामिल, केकेआर में 16 वर्षीय अफगानी क्रिकेटर आया

IPL 2024: आईपीएल के बीच में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में बदलाव करने का फैसला लिया। एक तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर को टीम में शामिल कर लिया गया है। रॉयल्स के अलावा केकेआर की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। 16 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।

केकेआर की टीम से मुजीब उर रहमान बाहर हो गए हैं। वह चोट के बाद रिकवर नहीं हो पाए हैं। उनकी जगह अफगानिस्तान के ही एक 16 वर्षीय क्रिकेटर को टीम में शामिल किया गया है। अल्लाह गजनफर को केकेआर की टीम में शामिल किया गया है। उनको 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में लाया गया है।

rajasthan royals

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के धांसू स्पिनर को टीम में शामिल किया गया है। ऑल राउंडर केशव महाराज को टीम में शामिल कर लिया गया है। रॉयल्स की टीम से जैम्पा भी बाहर हो गए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल्स ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। दूसरी तरफ केकेआर ने भी जीत से आगाज किया। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों के करीबी अंतर से हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+