0, 0, 0, 0! पृथ्वी शॉ की टीम का शर्मनाक गेम, 20 गेंदों में 4 खिलाड़ी शून्य पर आउट
Kerala vs Maharashtra: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत ही एक रोमांचक और चौंकाने वाली घटना से हुई। केरल की तेज गेंदबाज़ी ने पृथ्वी शॉ की नई टीम महाराष्ट्र को पूरी तरह हिला कर रख दिया। मैच की शुरुआत में ही केरल के गेंदबाज़ों ने ऐसा कहर बरपाया कि महाराष्ट्र के चार बल्लेबाज़ 20 गेंदों के भीतर डक पर आउट हो गए।
केरल के गेंदबाज़ों ने नई गेंद से जबरदस्त स्विंग और पेस का इस्तेमाल किया। पहले ओवर में ही तेज गेंदबाज़ एमडी निधीश ने पृथ्वी शॉ को केवल 4 गेंदों में LBW आउट कर दिया। शॉ का यह महाराष्ट्र की ओर से पहला मैच था, लेकिन डेब्यू बेहद निराशाजनक रहा। इसके बाद सिद्धेश वीर, अर्शिन कुलकर्णी और कप्तान अंकित बावने भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जीरो के कुल स्कोर पर टीम के 3 बल्लेबाज चलते बने।

सिर्फ 5 ओवर में महाराष्ट्र का स्कोर 5/4 हो चुका था और ये पांचों रन वाइड और नो बॉल्स से आए थे, बल्लेबाज़ों के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला!
मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम से खेलने आए पृथ्वी शॉ इस सीजन में अपने करियर को नए सिरे से शुरुआत देना चाहते थे। लेकिन रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में डक पर आउट होना उनके आत्मविश्वास पर असर डाल सकता है। शॉ के लिए यह सीजन काफी अहम माना जा रहा था क्योंकि वे टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों में थे। महाराष्ट्र की तरफ से उनका यह डेब्यू मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा।
केरल की गेंदबाज़ी इकाई में निधीश और बासिल एनपी ने शानदार स्पेल फेंका। उनके बेहतरीन नियंत्रण और मूवमेंट के आगे महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ बेबस नज़र आए। 20 गेंदों में 4 डक जैसी घटनाएं भारतीय घरेलू क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलती हैं। बाद में एक विकेट और गिर गया। इससे स्कोर 5 विकेट पर 18 रन हो गया। रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र जैसी बड़ी टीम से इस तरह के गेम की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications