कभी जिसकी वजह से मिली थी बेइंतहा खुशी, उसी ने ही तोड़ दिया Kavya Maran का दिल, जानें ऐसा क्या हुआ?
Kavya Maran News: आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। SA20 में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप से फैंस को खासी उम्मीदें हैं। लेकिन टीम की शुरुआत ने फैंस के साथ-साथ काव्या मारन का दिल भी तोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जिससे काव्या मारन भी काफी दुखी नजर आईं।
आखिर क्यों टूटा काव्या मारन का दिल (Kavya Maran News)
काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। टीम के प्रति अपने जोशीले समर्थन के लिए जानी जाने वाली काव्या मारन खिलाड़ियों की तरह ही पॉपुलर हो गई हैं। ऐसे में उनके हर मूवमेंट्स पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। SA20 के पहले दो सीज़न के गत विजेता ने तीसरे सीजन की शुरुआत बेहद खराब की है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप का शर्मनाक प्रदर्शन
सनराइजर्स को अपने पहले मैच में एमआई केप टाउन और फिर पार्ल रॉयल्स ने हराया। जिससे वे लीग स्टैंडिंग में सबसे निचले स्थान पर आ गए। 72 घंटों के भीतर लगातार ये हार मारन के लिए एक बड़ा झटका है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले सीजन खिताब जीतकर काव्या मारन को बेइंतहा खुशी दी थी लेकिन अब ये टीम ही उनकी उदासी का कारण बन गई है।
दमदार वापसी करना चाहेगी टीम
पिछले कुछ दिन काव्या मारन और सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन फिर भी टीम से वापसी की उम्मीदें हैं। आने वाले मैचों में टीम की वापसी एक बार फिर फैंस और काव्या मारन के चेहरे पर मुस्कान वापस ला सकती है। पहले और दूसरे सीजन की चैंपियन सनराइजर्स के लिए तीसरे सीजन की शुरुआत खराब रही है और उसे शुरुआती दोनों मैच में हार मिली है। लेकिन टीम इसे भुलाकर अब दमदार वापसी करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications