'Kaun Pravin Tambe': कौन है 41 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले प्रवीण तांबे? रूला देगी सच्ची कहानी

नई दिल्ली, 05 अप्रैल। अभिनेता श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कौन प्रवीन तांबे' ने OTT पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की काफी तारीफें मिल रही हैं। जहां इस फिल्म ने एक्टर श्रेयस को फिर से अपने पैर जमाने का मौका दिया है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के जरिए क्रिकेटर प्रवीन तांबे जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। इसलिए हर कोई जानने को बेकरार है कि आखिर सच में प्रवीन तांबे हैं कौन?

चलिए जानते हैं प्रवीण तांबे?

 पूरा नाम प्रवीण राज तांबे है

पूरा नाम प्रवीण राज तांबे है

आपको बता दें कि क्रिकेटर प्रवीन तांबे का जन्म 8 अक्टूबर 1971 मायानगरी मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रवीण राज तांबे है। एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण तांबे की शुरू से ही क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश थी। वो तेज गेंदबाज बनने की इच्छा रखते थे लेकिन उनके ओरिएंट शिपिंग कप्तान अजय कदम ने उन्हें लेग स्पिन करने के लिए प्रेरित किया। वो खुद को बतौर क्रिकेटर साबित करने के लिए मुंबई क्लब क्रिकेट में लगातार प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

 'सफलता की कोई उम्र नहीं होती है'

'सफलता की कोई उम्र नहीं होती है'

लेकिन मेहनत को ही सफलता का मूल मंत्र मानने वाले प्रवीण ने 41 साल की उम्र में अपना प्रोफ़ेशनल क्रिकेट करियर शुरू किया। इस उम्र में 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' सचिन तेंदुलकर का करियर खत्म हुआ था लेकिन प्रवीण ने ये साबित किया कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती है, बशर्ते आप लगातार कोशिश करते रहें। प्रवीण को मौका राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स में मिला, जिसमें उन्होंने अपने सेलेक्टर राहुल द्रविड़ को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

 IPL के 33 मुकाबलों मे 28 विकेट लिए

IPL के 33 मुकाबलों मे 28 विकेट लिए

आपको बता दें कि प्रवीण तांबे ने IPL के 33 मुकाबलों मे 28 विकेट लिए हैं तो वहीं, टी-20 क्रिकेट में प्रवीण ने 64 मुकाबलों में 70 विकेट लिए हैं। फील्ड पर उनकी फुर्ती को देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। जिसके पीछे कारण केवल उनकी लगन, मेहनत और कुछ कर गुजरने की चाह थी। प्रवीण का सफर काफी कष्टों से गुजरा, परिवार, नौकरी और अपने सपने को जीने की चाह में वो कई बार रोए, दुखी हुए लेकिन कभी टूटे नहीं।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

गौरतलब है कि साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स में खेलने से पहले, तांबे ने कभी भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला था। साल 2014 में प्रवीण ने केकेआर के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वो गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

आईपीएल 2020 से पहले नीलामी में केकेआर ने खरीदा था

उन्हें आईपीएल 2020 से पहले नीलामी में केकेआर ने खरीदा था लेकिन बीसीसीआई ने उनका अनुबंध रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने आवश्यक अनुमति के बिना टी 10 लीग में हिस्सा लिया था।

बीसीसीआई ने रोका

वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने गए थे।बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, केवल रिटायर्ड खिलाड़ी ही विदेशी लीग में भाग ले सकते हैं और बोर्ड के अनुसार तांबे ने इस नीति का उल्लंघन किया इसलिए उसने उन्हें रोका गया था।

'अपने सपने को कभी ना छोड़िए क्योंकि सपने सच होते हैं'

फिलहाल प्रवीण तांबे की कहानी को आज देश का बच्चा-बच्चा जान गया है। 'अपने सपने को कभी ना छोड़िए क्योंकि सपने सच होते हैं' का संदेश देती फिल्म 'कौन प्रवीन तांबे' में श्रेयस तलपड़े के अलावा आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजलि पाटिल ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन जयप्रदा देसाई ने किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+