तिहरा शतक जड़कर बना सुपरस्टार, फिर हुआ करियर बर्बाद, अब बोला- प्लीज एक और मौका दे दो

Karun Nair tweet Viral: टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्ले से गहरी छाप छोड़ने वाले करुण नायर का सफर भारतीय टीम के साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा। करुण नायर ने अपने टेस्ट करियर में कुल छह मुकाबले खेले हैं।

Karun Nair

Karun Nair tweet Viral: भारतीय टीम को 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने बांग्लादेश की टीम भारत को टेस्ट में भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल लग रहा है। वनडे के बाद अब टेस्ट में भी टीम की कप्तानी केएल राहुल ही करते नजर आ सकते हैं।

करुण नायर का ट्वीट वायरल

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह भारतीय क्रिकेट टीम में एक मौके की मांग करते नजर आ रहे हैं। करुण नायर ने ट्वीट कर लिखा कि डियर क्रिकेट मुझे एक और मौका दो। करुण नायर के इस ट्वीट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। करुण नायर भारतीय टीम के लिए टेस्ट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था तिहरा शतक

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर तिहरा शतक जड़ा था। करुण नायर वीरेंद्र सहवाग के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। लेकिन इस पारी के बाद वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ छह मैच खेलने के बाद टीम से उनकी छुट्टी हो गई। लेकिन उन्हें अभी भी अपनी वापसी की उम्मीद है।

टेस्ट के लिए ऐसी है दोनों टीमें

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान) (अभी खेलना पक्का नहीं), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव।

बांग्लादेश की टीम- शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन, लिटन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+