भारत के लिए टेस्ट में 300 रन बनाने वाले खिलाड़ी ने छोड़ी टीम, अब यहाँ से खेलेंगे
Karun Nair: नितीश राणा के बाद एक और बड़े खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम छोड़ने की घोषणा कर दी है। करुणा नायर ने कर्नाटक की टीम से अलग होने का निर्णय लिया है। टीम को छोड़ने की घोषणा करते हुए करुण नायर ने भावुक इन्स्टाग्राम मैसेज लिखा है।
नायर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी की टीम आने से पहले उन्होंने कर्नाटक की टीम को छोड़ने का निर्णय ले लिया। पिछले साल जून के बाद से अब तक करुण नायर ने किसी भी तरह का कोई क्रिकेट नहीं खेला है।

नायर ने इन्स्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए कहा कि पिछले दो दशक से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के साथ अपनी यात्रा के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। नायर ने यह भी लिखा कि मेरे क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत से ही कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने मेरा सपोर्ट किया है। इस समर्थन की वजह से मुझे एक खिलाड़ी बनने में मदद मिली।
करुण नायर ने अपने कप्तानों, कोचों और टीम के साथी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद दिया। मैं विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के साथ नई शुरुआत कर रहा हूं, केएससीए के साथ बिताये पलों और दोस्ती को साथ में लेकर आया हूं। मेरी क्रिकेटिंग सफर का हिस्सा बनने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।
गौरतलब है कि करुण नायर ने टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तिहरा शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ नायर ने यह पारी खेली थी। वीरेंदर सहवाग के साथ वह इस क्लब में शामिल हुए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नायर ने 85 मुकाबले खेले हैं। लिस्ट में में नायर ने कुल 90 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम लगभग 6 हजार रन हैं।
इससे पहले नितीश राणा ने भी दिल्ली को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। यूपी में जाने के लिए राणा ने दिल्ली का दामन छोड़ दिया। हालांकि वह दिल्ली की टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं लेकिन अपनी नई मंजिल तलाशने का फैसला ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications