टेस्ट सीरीज से पहले Karun Nair ने खेली धमाकेदार पारी, इंग्लैंड में जड़ दिया दोहरा शतक
Karun Nair hits double hundred: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले करुण नायर इंग्लैंड सीरीज के लिए चुने गए हैं। करुण नायर की टेस्ट टीम में लगभग 8 साल बाद वापसी हुई है। करुण नायर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की ओर से दोहरा शतक जड़ दिया है।
चौथी बार बनाया दोहरा शतक (Karun Nair hits double hundred)
यह चौथी बार है जब करुण नायर ने एक पारी में 200 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट फर्स्ट क्लास स्कोर 2015/16 सीजन में तमिलनाडु के खिलाफ़ कर्नाटक के लिए 328 रन है। पिछले तीन मौकों में से दो मौकों पर जब नायर ने 200 का आंकड़ा पार किया, तो वे नाबाद रहे। करुण नायर के लिए यह इंग्लैंड में दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने 2024 में ग्लैमरगन के खिलाफ़ नॉर्थम्प्टन के लिए नाबाद 202 रन बनाए थे।

भारत के लिए जड़ चुके हैं तिहरा शतक
करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ भी हैं। करुण नायर पिछले कुछ सालों से लगातार घरेलू सीरीज में अपना दमखम दिखा रहे थे। करुण नायर को आखिरकार वापस भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर के बल्ले से भारत को बड़े रनों की उम्मीद होगी।
शानदार फॉर्म में हैं करुण नायर
कैंटरबरी में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 30 मई से शुरू हुआ। इंडिया ए ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, लेकिन ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने पारी संभाली और पहले दिन ही शानदार शतक जड़ा। दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए दोहरा शतक पूरा किया।
नायर ने 272 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी बेहतरीन पारी की मदद से इंडिया ए ने करीब 500 रन बना लिए। करुण नायर की यह पारी उनके घरेलू फॉर्म की इंग्लैंड में सफलता साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications