करुण नायर ने तोड़े सभी ऑल टाइम रिकॉर्ड, 752 के औसत से बनाये 752 रन, BCCI पर टीम में शामिल करने का दबाव
Karun Nair: भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेल चुके करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। करुण नायर ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त करके रख दिया है। उन्होंने पिछले सात मैचों में पांच बार शतकीय पारियां खेली है।
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में करुण नायर ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 44 गेंदों में ही धमाकेदार अंदाज में 88 रनों की नाबाद पारी खेली। तीसरे नम्बर पर बैटिंग करने के लिए आए नायर ने गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ डाली।

विदर्भ के लिए खेलते हुए करुण नायर ने ताबड़तोड़ खेल से टीम का स्कोर 380 रनों तक पहुंचा दिया। महाराष्ट्र के खिलाफ खेल रहे थे, ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम के कप्तान थे। वह देखते रहे और नायर का बल्ला लगातार अंतराल पर चलता रहा।
Karun Nair ने बनाया कीर्तिमान
टूर्नामेंट के इतिहास में कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम था। इसे करुण नायर ने ध्वस्त कर दिया। इस टूर्नामेंट में वह अब तक 752 रन बना चुके हैं और पिछली सात पारियों में वह एक बार ही आउट हुए हैं। यह अभूतपूर्व प्रदर्शन कहा जा सकता है।
Karun Nair ने छोड़ा गायकवाड़ को पीछे
टीम को लीड करते हुए लिस्ट में 700 रनों का आंकड़ा हासिल करने के मामले में करुण नायर पहले कप्तान हैं। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ के नाम यह कीर्तिमान था। साल 2022-23 में पांच पारियों के दौरान उन्होंने 220 के औसत से 660 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने चार शतकीय पारियां खेली थी। नायर ने उस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।
शतकों के मामले में जगदीसन की बराबरी
तमिलनाडु के जगदीसन ने 2022-23 के दौरान एक सीजन में पांच शतक जड़े थे। करुण नायर ने उस कीर्तिमान की भी बराबरी कर ली है। वह आज अगर थोड़ी देर पहले खेलने के लिए आते, तो 88 रनों को शतक में बदलकर एक नया इतिहास रच सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications