कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जवागल श्रीनाथ ने डाला वोट, लोगों से की लोकतंत्र में भागादीरी की अपील- VIDEO

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जवागल श्रीनाथ ने अपना वोट डाला और लोगों से भी अपना बेशकीमती वोट डालने की अपील की।

Javagal Srinath cast his vote

Javagal Srinath Vote in Karnataka Assembly Election 2023: भारत में कर्नाटक की 224 सीटों पर आज यानी 10 मई को मतदान हो रहा है। 224 विधानसभा सीटों पर कुल 2615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस हाईप्रोफाइल चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी, कांग्रेस और जनता दल सेकुलर के बीच मेन मुकाबला है।

इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा इलेक्शन के सेमीफाइनल मैच जैसा है। ताजा अपडेट के मुताबिक सुबह 11 बजे तक करीब 21% मतदान हो चुका है।

इस दौरान भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी मैसूर से मतदान किया। जवागल श्रीनाथ मैसूर के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालते हुए नजर आए। वे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईसीसी के मैच रेफरी के तौर पर काम करते हैं और उन्होंने इस पोस्ट पर काम करते हुए भी काफी नाम कमाया है।

जवागल श्रीनाथ को एक मैच्योर पर्सनैलिटी की तरह से देखा जाता है और उन्होंने अपना वोट डालने के बाद लोगों से भी वोट डालने का आग्रह किया। श्रीनाथ ने कहा, "मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वोट डालें और एक अच्छे लोकतंत्र के लिए अच्छा नेता चुने। मैंने भी अपना वोट डाल दिया है.... हम सबको लोकतंत्र में जरूर भागीदारी करनी चाहिए।"

जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेलते हुए 30.49 की औसत से 236 विकेट लिए थे। उनके नाम उन्होंने वनडे मैचों में भी 229 मुकाबले खेले जहां उन्होंने 28.09 की औसत के साथ 315 विकेट लिए।

इन चुनावों का नतीजा 13 मई को पता चलेगा। इस दौरान कांतार फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी उडपी में अपना वोट डाला। इन चुनावों में हर तरह के आयु वर्ग के लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। 106 साल की जानकीबाई द्वारा वोट डालना काफी चर्चित रहा है। इस बार 11.7 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे जिससे पता चलता है कि युवाओं में जोश देखते ही बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+