Exclusive: रोहित और विराट को कब तक खेलना चाहिए? पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान का बड़ा रिएक्शन
विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के ऐसे सितारे हैं जिनको करोड़ों फैन्स फॉलो करते हैं। उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद प्लेयर्स के लिए फिटनेस को बरकरार रख पाना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए पहले की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
खिलाड़ियों के करियर को आगे बढ़ाने में फिटनेस की भूमिका काफी अहम होती है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के इस पर अपने विचार हैं। वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से बातचीत में कपिल देव का कहना है कि शरीर 26 से 34 की उम्र में अपनी मांगों की तरफ इशारा करता है।

कपिल देव ने कहा कि मेरी नजर में 26 से 34 की उम्र आपके लिए सबसे अहम है। इसके बाद प्लेयर्स की फिटनेस उनके लम्बे करियर को सुनिश्चित करती है। युवा प्लेयर्स को लेकर कपिल देव ने कहा कि आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेलने में सक्षम बनने के लिए उनको थोड़ा समय लगता है।
उन्होंने कहा कि रोम एक दिन में नहीं बना था। उसी तरह खिलाड़ी भी एक दिन में नहीं बनता है। उनको तैयार होने में समय लगता है। रिटायरमेंट को लेकर कपिल देव का मानना है कि यह पूरी तरह से प्लेयर के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रवि शास्त्री जल्दी रिटायर हुए लेकिन सचिन तेंदुलकर लम्बा खेले।
पूर्व वर्ल्ड कप विजेता का कहना है कि अपने जीवन का तरीका तय करना व्यक्ति पर निर्भर करता है। मेरे हिसाब से जब तक आप फिट हैं और खेल का आनन्द लेते हैं, तो खेलते रहना चाहिए। इस तरह उन्होंने संन्यास और खेल की अवधि का निर्णय प्लेयर पर छोड़ देने की बात कही।
गौरतलब है कि वर्ल्ड क्रिकेट में कई प्लेयर लम्बे समय तक खेले हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस बरकरार रखी थी। हाल ही में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 42 साल की उम्र में संन्यास लिया था। इंग्लैंड के लिए वह लगातार खेलते रहे और टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications