AUS vs NZ: विलियमसन की अपने ही साथी से मैदान पर हुई जोरदार टक्कर, देखें सनसनीखेज वीडियो
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान वर्ल्ड के नम्बर एक टेस्ट बल्लेबाज केन विलियमसन को निराशा हाथ लगी। अपनी ही टीम के खिलाड़ी के साथ मैदान पर विलियमसन की जोरदार टक्कर हो गई।
दरअसल विलियमसन रन लेने के लिए तेजी से दौड़ गए थे और नॉन स्ट्राइक छोर के बल्लेबाज से उनकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद उनको खामियाजा भुगतना पड़ा और मैदान से बाहर भी जाना पड़ा। इस दौरान विलियमसन काफी उदास भी हो गए थे।

मिचेल स्टार्क की गेंद को मिडऑफ़ की तरफ धकेलने के बाद विलियमसन ने रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। उनके सामने खड़े विल यंग ने भी दौड़ना शुरू कर दिया। आधी पिच तक पहुँचने पर दोनों बल्लेबाजों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों एक ही दिशा में दौड़ रहे थे।
इस दौरान फील्डिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइक की तरफ सीधा थ्रो मार दिया। इसके बाद विलियमसन को रन आउट होकर वापस पवेलियन की राह देखनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम कर वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है।
विलियमसन 2012 के बाद पहली बार टेस्ट में रन आउट होकर वापस गए हैं। वह इस दौरान निराश भी थे। थ्रो जब लगा था, उस समय तक विल यंग ने टक्कर होने के बाद भी विलियमसन को क्रॉस कर लिया था। इस वजह से यंग बच गए और विलियमसन पवेलियन लौट गए। थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा और पाया कि विलियमसं आउट होंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 383 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया। कैमरन ग्रीन ने धांसू शतक जमाया। वह शतक के बाद नाबाद लौटे। कीवी टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अच्छी बैटिंग नहीं की। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 132 रनों का स्कोर हासिल किया। कीवी टीम परेशानी में लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications