अरे ये क्या? बैटिंग बीच में छोड़ भागे विलियमसन, पाकिस्तान के खिलाफ अब सीरीज नहीं खेलेंगे, जानें कारण

Kane Williamson: केन विलियमसन इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग नाम है। उनको दिग्गजों में गिना जाता है और अपनी बैटिंग से उन्होंने खुद को महान बनाया है। विलियमसन इस समय पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम के साथ हैं लेकिन हैमिल्टन टी20 में कुछ अजीब ही देखने को मिला।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन मैदान छोड़कर चले गए। हर कोई यह देखकर हैरान था कि ऐसा कैसे हुआ। केन विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और कीवी टीम को मजबूती की तरफ लेकर जा रहे थे।

Kane Williamson

बीच में छोड़ गए मैदान: विलियमसन बल्लेबाजी करने के लिए आए, तब तूफानी खेल से दर्शकों का दिल जीत रहे थे। वह 15 गेंदों में ही 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इस बीच अचानक उनको हेमस्ट्रिंग में जोरदार दर्द महसूस हुआ। उनकी स्थिति खराब हो गई और फिजियो को आना पड़ा। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए और वापस खेलने के लिए भी नहीं आए। फैन्स यह देखकर काफी मायूस हो गए कि उनका हीरो मैदान छोड़कर जा रहा है।

आगे भी शायद नहीं खेलेंगे: केन विलियमसन की चोट को देखते हुए इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अन्य मैचों में भी नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम को फ़िलहाल 3 टी20 मैचों में खेलना है। विलियमसन तगड़ी फॉर्म में हैं, अगर वह बाहर होंगे तो टीम को बड़ा नुकसान होने वाला है।

कीवी टीम सीरीज में आगे: पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड आगे चल रही है। अब तक खेले गए दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जोरदार पटखनी दी है। पाक टीम के लिए सीरीज बचाने की चुनौती होगी। तीन में से एक भी मैच हारने से ट्रॉफी कीवी टीम के पास चली जाएगी। मेहमान टीम के लिए अब काम मुश्किल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+