केन विलियमसन को भारी पड़ गया आईपीएल, इतने महीनों के लिए हो गए मैदान से बाहर
Kane Williamson का वनडे वर्ल्ड कप में खेल पाना काफी मुश्किल है। टीम के कोच ने भी इसका संकेत दिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा सकता है।

Kane Williamson ruled out of ODI World Cup: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के लिए आईपीएल खराब रहा और वह चोट के बाद बाहर हो गए। पहले ही मुकाबले में केन विलियमसन चोटिल होकर बाहर हो गए। अब खबरें आ रही हैं कि वह भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे।
विलियमसन को घुटने में चोट के बाद अब सर्जरी की आवश्यकता होगी। ऐसे में वह लम्बे समय तक मैदान से बाहर हो जाएँगे। विलियमसन आईपीएल के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे। सीमा रेखा पर एक शॉट रोकने के दौरान वह गिर गए थे।
विलियमसन चोट के बाद तुरंत न्यूजीलैंड चले गए। अब उनकी चोट का इलाज वहां होना है। सर्जरी के बाद उनको रिकवर होने में समय लगने वाला है। ऐसे में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी वह नहीं खेल पाएंगे।
इस साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप भारत में होना है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवम्बर के बीच खेला जाएगा। कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि विलियमसन वर्ल्ड कप तक शायद ही फिट हो पाएँगे। इस प्रतिक्रिया से समझा जा सकता है कि विलियमसन का खेलना मुश्किल है।
वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट से बाहर हो जाना विलियमसन और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। केन विलियमसन का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वह बैशाखी के सहारे चल रहे हैं। विलियमसन का दायाँ पाँव प्लास्टर से बंधा हुआ है। फैन्स ने भी उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई।
आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध फील्डिंग करते समय विलियमसन चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनको मैदान से बाहर लेकर जाया गया। वह बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं आ पाए। बाद में उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर को खिलाया गया था। इस तरह उनका सफर शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications