Video: फोटो सेशन के दौरान तेज हवा में उड़ गई थी टी20 सीरीज की ट्रॉफी, विलियमसन का कैच देखते रह गए पांड्या

टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए हाल ही में वेलिंग्टन पहुंची है। 18 नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी, जिसके लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। हाल ही में इस सीरीज की ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तानों का फोटो सेशन हुआ, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इस फोटो सेशन के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिसे देख पांड्या और विलियमसन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Kane williamson and hardik pandya

विलियमसन ने झपट ली ट्रॉफी

इस वाक्ये का वीडियो न्यूजीलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रॉफी के साथ पांड्या और विलियमसन का फोटोशूट चल रहा था कि तभी अचानक तेज हवा के झोंके ने ट्रॉफी को भी स्टैंड समेत हिला दिया। ट्रॉफी तेज हवा से नीचे गिरने ही वाली थी कि अचानक न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने फुर्ती दिखाते हुए एक हाथ से ट्रॉफी को पकड़ लिया। हार्दिक पांड्या भी विलियमसन के कैच को देखकर हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए। न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कैच ऑफ द समर के लिए एक शुरुआती दावेदार'

ट्रॉफी संग फोटो सेशन में अलग स्वैग में दिखे थे पांड्या

आपको बता दें कि इससे पहले ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन वेलिंग्टन में 'Crocodile Bike' चलाते हुए नजर आए थे। इसका वीडियो और इसकी तस्वीरें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन तस्वीरों में पांड्या का एक अलग ही स्वैग दिखा था। दोनों कप्तान अपनी-अपनी यूनिफॉर्म में काले रंग का चश्मा पहने हुए नजर आए थे। पांड्या और विलियमसन को इस बाइक की सवारी करते हुए गुफ्तगू करते हुए भी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+