केन विलियमसन दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया बेबी बॉय को जन्म
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दूसरी बार पिता बन गए हैं। रविवार 22 मई को सोशल मीडिया पर विलियसन ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उनकी पत्नी सारा रहीम ने बेबी बॉय को जन्म दिया।

विलियमसन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने साथी सारा और अपने पहले बच्चे के साथ नवजात बच्चे की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "आपका स्वागत है लिटिन मैन।" विलियमसन और रहीम की एक बेटी मैगी है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। जैसी ही विलियमसन ने इसकी जानकारी दी तो सोशल मीडिया पर उनको बधाइयों का तांता लग गया।
यह भी पढ़ें- इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2022 में दिखाया दम, फिर भी टी-20 सीरीज से सिलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज
विलियमसन ने 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का बायो-बबल छोड़ दिया था और अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अपने साथी और परिवार के साथ न्यूजीलैंड वापस चले गए थे। विलियमसन आईपीएल 2022 में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे थे।
न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान की जगह भुवनेश्वर कुमार ने रविवार, 22 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में कप्तानी की। हालांकि, हैदराबाद यह मैच 5 विकेट से हार गई। हैदरबाद ने 8 विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में पंजाब ने लियान लिविंगस्टोन की 22 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी की मदद से 16वें ओवर की पहली गेंद पर मैच जीत लिया।
हैदराबाद 14 मैचों में 12 अंक बटोरकर 10-टीम लीग तालिका में 8वें स्थान पर रहा। केन विलियमसन ने खुद बल्ले के साथ कुछ खास स्कोर नहीं किया। उन्होंने 13 मैचों में 100 से कम के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए थे। सुपरस्टार बल्लेबाज विलियमसन अब जून में न्यूजीलैंड की 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घर से इंग्लैंड जाएंगे। विलियमसन चोट के कारण लंबें समय के बाद न्यूजीलैंड की कप्तानी करने के लिए वापसी कर रहे हैं। विलियमसन का सामना अपने पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम से होगा, जिन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला है।












Click it and Unblock the Notifications