केन रिचर्डसन ने बताया उनके और एडम जांपा के IPL नीलामी में ना बिकने का कारण

नई दिल्ली: आईपीएल की मेगा ऑक्शन में गए 600 खिलाड़ियों में 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। काफी खिलाड़ी बिना बिके रह गए जिनमें ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी केन रिचर्डसन और एडम जांपा शामिल हैं। केन रिचर्डसन जहां बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं तो वहीं एडम जांपा एक लेग स्पिनर हैं।

Kane Richardson talks about reason why he and Adam Zampa were not picked in IPL Auction

दोनों ही खिलाड़ियों को पिछले सीजन में आरसीबी ने खरीदा था लेकिन भारत में कोविड की लहर आने के कारण सीजन बीच में स्थगित हो गया और दोनों खिलाड़ियों को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। रिचर्डसन को लगता है पिछले साल ज्यादा मुकाबले ना खेलना शायद इस बार उनके ना बिकने की वजह बना है।

हालांकि रिचर्डसन इस बात से हैरान हैं कि जांपा भी नहीं बिक पाए, जबकि उन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड में बढ़िया प्रदर्शन किया था। रिचर्डसन ने ESPNCricinfo से बात करते हुए कहा कि पिछले साल भारत में माहौल ऐसा था कि हमारे लिए वहां रुकना प्राथमिकता में नहीं था, बल्कि हम ऑस्ट्रेलिया में वापस जाना चाहते थे। मुझे लगता है कुछ खरीददारों के दिमाग में ये बात होगी कि हम भारत वापस नहीं आएंगे। मुझे लगता है निश्चित तौर पर ये एक कारण रहा है।

हालांकि रिचर्डसन ने यह भी कहा कि उनको ऐसा लगता है यही कारण रहा होगा। हालांकि किसी फ्रेंचाइजी ने उनसे इस बारे में बात नहीं की है। रिचर्डसन मानते हैं कि बिकने के बावजूद आईपीएल 2020 में ना खेलना भी उनकी प्रतिष्ठा के खिलाफ गया। तब वे अपने बच्चे के जन्म के चलते उस सीजन में नहीं आए थे।

रिचर्डसन ने आगे कहा, "मैं जितना हो सके उतना क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं और खेलता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि पिछले कुछ आईपीएल में परिस्थितियों ने मुझे नहीं जाने दिया। लेकिन इससे प्रतिष्ठा खराब हुई है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं।"

बता दें कि इस बार एक महा नीलामी थी जिसमें 10 टीमों ने अगले तीन साल के लिए अपना कोर मजबूत करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+