'क्लब टीम भी पाकिस्तान से अच्छा खेलती है,' अपनी ही टीम पर जमकर भड़का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी
PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम की हर कोई आलोचना कर रहा है। कुछ पूर्व पाक क्रिकेटर भी टीम की कमियों पर खुलकर बोल रहे हैं। शोएब अख्तर ने टीम की स्थिति पर चिंता जताई थी। अब एक और खिलाड़ी सामने आया है।
कामरान अकमल ने टीम को लोकल बताया है। अकमल ने क्लब टीम को भी पाकिस्तानी टीम से बेहतर माना है। अपने यूट्यूब चैनल पर कामरान अकमल ने जमकर भड़ास निकाली। अकमल ने कहा कि टीम प्लेयर्स को व्यक्तिगत कीर्तिमानों से ज्यादा टीम के बारे में सोचना चाहिए।

अकमल ने कहा कि जिस तरह पाक टीम हारी है, उस पर की भरोसा नहीं करेगा, दुनिया हैरान होगी। पाकिस्तान की टीम एकदम लोकल टीम बन गई है, ऐसा तो कोई क्लब टीम भी नहीं खेलती है। हम छोटी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर लेते हैं लेकिन बड़ी टीमों के करीब तक नहीं पहुँच पाते हैं।
कामरान अकमल ने प्लेयर्स को स्वार्थी कहा। उन्होंने माना कि टीम में खिलाड़ी अपने स्वार्थ के लिए खेलते हैं। व्यक्तिगत गोल्स को ध्यान में रखकर प्लेयर्स खेलते हैं। टीम का हित बाद में देखते हैं। पाकिस्तानी टीम का दृष्टिकोण स्वार्थी है। टीम में खराब खेल वाले प्लेयर्स को बाहर करना चाहिए। आप उनको प्रदर्शन किये बगैर टीम में रखते हैं। जिम्मेदार व्यक्तियों को बाहर करने के बारे में फैसला होना चाहिए। यह शर्मनाक है, पूरा वर्ल्ड पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर रिकॉर्ड बना रहा है।
इससे पहले दानिश कनेरिया ने भी गेंदबाजी पर सवाल खड़े किये थे। उन्होंने स्पिनर अबरार को आड़े हाथों लिया था। एक बातचीत में दानिश कनेरिया ने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर बताकर अबरार को लाया गया था लेकिन कोई टर्न नहीं है। मिस्ट्री की जगह इसने हिस्ट्री बना दी।
इंग्लैंड टीम के लिए जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाक गेंदबाजों को ऐसी मार लगाई, जो उनको आने वाले कई सालों तक याद रहने वाली है। हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जमा दिया। जो रूट ने दोहरा शतक बनाया और इंग्लैंड ने पहली पारी में पाक के 556 के जवाब में 823 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड ने मैच पारी के अंतर से जीतकर सीरीज में लीड हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications