IPL 2023: दर्द से कहराते रहे धोनी मगर नहीं मानी हार, कोच फ्लेमिंग ने बताया कितनी गहरी है माही की चोट

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings MS Dhoni: गुजरात के खिलाफ विकेट के पीछे कीपिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए। जिसके बाद से धोनी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थी।

IPL 2023

Stephen Fleming on CSK skipper's fitness: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में हार ढेलना पड़ा है। चेन्नई को गुजरात ने पांच विकेट से हराकर लीग का आगाज जीत के साथ किया। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। आईपीएल इतिहास में अब तक ये तीनों टीमें एक-दूसरे से तीन बार टकराई है और तीनों ही बार हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है।

मैच के दौरान चोटिल हुए धोनी

चेन्नई और गुजरात के बीच खेले गए ओपनिंग मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए। विकेट के पीछे एक गेंद को रोकते समय धोनी के घुटने में चोट लग गई। इससे पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी धोनी के घुटने में चोट लगी थी और उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ था। ऐसे में पहले ही मैच में धोनी को चोटिल होता देख फैंस को बड़ा झटका लगा है। धोनी की चोट पर अब चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपना बयान दिया है।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कही यह बात

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग मैच खत्म होने के बाद धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी को विकेटकीपिंग के दौरान क्रैम्प आ गया था। 19वें ओवर से पहले तक धोनी को घुटने में कोई समस्या नहीं थी। वह खुद को फिट रखना जानते हैं और कोशिश करते है कि कम से कम जोखिम उठाया जाए। लेकिन वह एक महान खिलाड़ी हैं और हर बार टीम को सबसे ऊपर रखते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाओं का होना आम बात है।

मैच से एक दिन पहले नहीं की थी प्रैक्टिस

बता दें कि आईपीएल के पहले मैच में भी धोनी के खेलने पर संदेह जताया जा रहा था। 41 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच से एक दिन पहले नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर नहीं आए थे। लेकिन धोनी ने पहले मैच में हिस्सा लिया और अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान भी अपनी ओर खींचने का काम किया। हालांकि, धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पहले ही मैच में गुजरात के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी है। सीएसके की कोशिश अब दमदार वापसी करने पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+