Kal Ka Match Kon Jeeta 19 July: कल का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: ऐसा कम ही हुआ होगा, जब एक टीम द्वारा बनाए गए रनों से ज्यादा स्कोर करने के बाद भी मैच टाई घोषित कर दिया गया हो। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में ऐसा ही हुआ और मैच का नतीजा बॉल आउट से हुआ, ठीक उसी तरह जैसे 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के मैच में हुआ था।

बारिश के वजह से 20 ओवरों का यह मुकाबला 11-11 ओवरों का कर दिया गया और दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग की और 11 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 79 रनों का स्कोर हासिल किया।

kal ka match kon jeeta

वेस्टइंडीज के लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 28 रनों का स्कोर बनाया, उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के आए। सिमंस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज वॉल्टन के बल्ले से भी 21 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी आई। दक्षिण अफ्रीका के लिए फंगिसो ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जेपी डुमनी के धुआंधार नाबाद 25 रनों की बदौलत 11 ओवरों में 6 विकेट पर 80 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। मगर यहां मैच टाई हो गया क्योंकि DLS मेथड के हिसाब से लक्ष्य 81 रनों का दिया गया था। इस वजह से अफ्रीका को जीत नहीं मिली।

अगर यहां स्कोर 78 रन रहता, तो अफ्रीका की हार होती लेकिन वास्तविक स्कोर से ज्यादा बनाने के कारण मैच टाई हुआ और लक्ष्य 81 का था, इसका मतलब यही था कि 80 तक का स्कोर टाई में आएगा। यही देखने को मिला और मुकाबला बॉल आउट में चला गया।

बॉल आउट में दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस ने वेस्टइंडीज को 2-0 से पराजित कर दिया। विंडीज की तरफ से शुरुआती चार गेंदों में कोई स्टम्प पर नहीं लगी। अफ्रीका ने चौथी और पांचवीं गेंद स्टम्प पर मारी। दोनों टीमों के पास 5-5 मौके ही थे और अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+