Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs पापुआ न्यू गिनी
Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच टक्कर हुई। यह मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने टॉस हारकर यहाँ पहले बल्लेबाजी की लेकिन विंडीज की तरफ से अच्छी गेंदबाजी हुई।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लेने के बाद वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी के ओपनर बल्लेबाज टोनी उरा को 2 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद लेगा सियाका भी 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से कुछ विकेट और गिरे।

मुश्किल स्थिति में पापुआ न्यू गिनी के लिए सेसे बाऊ ने संकटमोचक का कार्य किया। वह टिककर बैटिंग करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे और 43 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम से किपलिन डोरिगा ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
डोरिगा ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर पापुआ न्यू गिनी का स्कोर 8 विकेट पर 136 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ को 2-2 विकेट मिले। जवाब में खेलते हुए विंडीज की शुरुआत भी खराब रही। उनके ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने।
इसके बाद निकोलस पूरन और ब्रेंडन किंग के बल्ले से रन देखने को मिले। दोनों ने न्यू गिनी के गेंदबाजों की धुनाई की और दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली। इस बीच ब्रेंडन किंग 34 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद पूरन भी 27 रन बनाकर चलते बने। दो विकेट और गिरने से आधी टीम वापस लौट गए।
इस स्थिति में रोस्टन चेज अरु आंद्रे रसेल ने इरादे दर्शाए और अंत में धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर 19 विकेट में विंडीज को 5 विकेट पर 137 रनों के स्कोर तक पहुँचाया और जीत दिला दी। चेज ने नाबदा 42 रन बनाए। रसेल के बल्ले से नाबाद 15 रनों की पारी आई।












Click it and Unblock the Notifications