Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- यूएस vs आयरलैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच ग्रुप ए के लिए सबसे अहम था। आयरलैंड और यूएस के बीच मैच के फैसले पर कोई तीसरी टीम निर्भर थी। फ्लोरिडा में बारिश का अनुमान था और यही देखने को मिला। गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी देखने को मिली। बाद में फिर से बारिश का पूरा खलल रहा।

पाकिस्तानी टीम को सुपर आठ में जाने के लिए इस मैच पर निर्भर रहना था। आयरलैंड की जीत से पाकिस्तान को अगले चरण में शायद मौका मिल सकता था लेकिन बारिश ने पूरा काम खराब कर दिया। न्यूनतम 5 ओवर का गेम कराने का प्रयास भी विफल रहा।

usa and ireland

अंततः अम्पायरों ने मैच रद्द होने की घोषणा कर दी और पाकिस्तान का सपना टूट गया। यूएस ने इस मैच से मिले एक अंक के साथ सुपर आठ में जगह हासिल कर ली और पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई। यूएस ने पहली बार खेलते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया।

पाकिस्तान ने अपने एक मैच में कनाडा हो हराया था। इसके अलावा भारत और यूएस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूएस ने दो मैचों में जीत हासिल की थी और एक मैच बारिश से धुलने पर कुल 5 अंकों के साथ टॉप आठ का टिकट पक्का करा लिया। पाकिस्तानी फैन्स और टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है। अब लीग चरण से ही पाकिस्तान को वापस अपने घर जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+