Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। मुकाबला अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक चला गया। फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ने वाला मैच था। दोनों तरफ से धांसू खेल का प्रदर्शन देखने को मिला।

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अनमोलप्रीत सिंह 5 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी ने धमाका किया।

kal ka match kon jeeta

ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी स्कोर 100 के पार लेकर गए। हेड ने अपनी फिफ्टी जमा दी और 58 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रेड्डी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन क्रीज पर टिके रहे। उनके साथ अंतिम ओवरों में बैटिंग करने के लिए क्लासेन थे।

नितीश रेड्डी ने 42 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। वह नाबाद लौटे। क्लासेन ने भी 19 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को 3 विकेट पर 201 रनों के अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। जोस बटलर गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनके बाद संजू सैमसन भी बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय भागीदारी कर रॉयल्स की वापसी कराई।

जायसवाल फिफ्टी जड़ने के बाद 40 गेंद में 67 रन पर आउट हुए। पराग भी 49 गेंद में 77 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने पर मामला पलट गया और हैदराबाद की वापसी हुई। हेटमायर 13 रन बनाकर आउट हुए और जुरेल ने 1 रन बनाया। पॉवेल एक छोर पर खड़े हुए थे। अंतिम ओवर में रॉयल्स को 13 रन की दरकार थी। पॉवेल और अश्विन इसे 1 गेंद में 2 रन तक लेकर आ गए और अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर ने पॉवेल को पगबाधा आउट कर दिया और हैदराबाद ने 1 रन से जीत दर्ज कर ली। भुवनेश्वर ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+