Kal Ka Match Kon Jeeta 23 March: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल सुपर सन्डे को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धमाल कर दिया और जमकर रन बनाए। रॉयल्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर हैदराबाद को 45 रनों की तूफानी शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा 24 रन बना आउट हो गए लेकिन हेड ने 21 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली।

ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर चला लेकिन वह 31 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन ने हैदराबाद के लिए पहले मैच में ही तहलका मचा दिया और धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी। रॉयल्स के गेंदबाज उनको आउट करने में नाकाम रहे।
ईशान किशन ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में शतक जमा दिया। किशन ने 47 गेंदों में 106 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के आए। क्लासेन ने भी 34 रन बनाए और हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 286 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वह 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रियान पराग भी 4 के निजी स्कोर पर चलते बने। नितीश राणा के आउट होने पर स्कोर 3 विकेट पर 50 रन हो गया। यहाँ से संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई।
दोनों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जड़े। सैमसन 37 गेंदों में 66 और जुरेल 35 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए लक्ष्य काफी मुश्किल हो गया। हालांकि हेटमायर ने 42 और शुभम दुबे ने नाबाद 34 रन बनाए लेकिन रॉयल्स का स्कोर 6 विकेट पर 242 तक जा पाया। हैदराबाद ने सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद के लिए सिमरजीत और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications