Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया मैच खराब पिच के कारण मनोरंजक नहीं रहा। ऐसे में फैन्स को निराशा हुई है। ड्रॉप इन पिच पर आयोजित मैच में गेंदबाजों को खेलना ही मुश्किल काम हो गया था। श्रीलंकाई टीम महज 77 रनों के स्कोर पर आउट हो गई।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रीलंकाई ओपनर निसंका महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस ने 19 और कामिंदु मेंडिस ने 11 रनों की पारी खेली, अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे।

kal ka match kon jeeta

एंजेलो मैथ्यूज ने जरुर कुछ प्रयास किया लेकिन उनको भी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर जाना पड़ा। अंतिम ओवर तक श्रीलंकाई पारी 77 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। एनरिक नोर्खिया की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं टिके, वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा केशव महाराज और कगिसो रबाडा को भी 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए परेशानी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को भी हुई। रीजा हेंड्रिक्स महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मार्करम भी 12 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। डी कॉक ने टिकने का प्रयास किया लेकिन वह भी 20 रन बनाकर आउट हो गए।

कम लक्ष्य के कारण दक्षिण अफ्रीका को विकेट गिरने से फर्क नहीं पड़ा। अंत में क्लासेन ने आकर कुछ बड़े शॉट जड़े और नाबाद 19 रन बनाते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर ले गए। उनके साथ डेविड मिलर भी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। हसारंगा ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+