Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs यूएसए
Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका और यूएस के बीच टक्कर देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर के जवाब में यूएस के बल्लेबाजों ने भी बड़ा धमाका कर दिया और मुँह तोड़ जवाब दिया।
टॉस जीतकर यूएस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीकी ओपनर हेंड्रिक्स को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। यहाँ से डी कॉक और मार्करम ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की और स्कोर 100 पर पहुंचा दिया।

डी कॉक ने तेज बैटिंग करते हुए 40 गेंदों में 74 रन बनाए। मार्करम ने 46 रन बनाए। निचले क्रम से क्लासेन और स्टब्स ने भी अपने बल्ले से तहलका मचाने का प्रयास किया। क्लासेन ने 36 और स्टब्स ने 20 रनों की पारी खेली। इस तरह दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
जवाब में खेलते हुए यूएस की खराब शुरुआत रही। यूएस के ओपनर बल्लेबाज स्टीवन टेलर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नितीश कुमार और आरोन जोन्स जल्दी आउट हो गए। एंड्रिक गौस ने क्रीज पर खड़े होकर तेज बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा दी और टीम को मजबूती से आगे लेकर गए।
बाद में हरमीत सिंह ने भी तहलका मचा दिया। वह 22 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम दो ओवरों में यूएस को रन नहीं मिले, अन्यथा एक और बड़ा उलटफेर लगभग हो गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 18 रनों से जीत लिया। यूएस ने 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications