Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में कल दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने 50 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

टॉस जीतकर कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस बीच कीवी ओपनर विल यंग आउट होकर चलते बने। वह 21 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद रनों की बौछार देखने को मिली और दो शतक आए।

kal ka match kon jeeta

रचिन रविन्द्र और केन विलियमसन ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए एक बड़ी भागीदारी की और स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। रविन्द्र ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 108 रनों की पारी खेली। उधर विलियमसन ने भी धांसू सैकड़ा जमाते हुए 102 रन बनाए।

बाद में डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से भी रन आए। मिचेल 49 पर आउट हो गए लेकिन फिलिप्स के बल्ले से नाबाद 49 रनों की पारी देखने को मिली और कीवी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट पर 362 रन बना दिया।

जवाब में खेलते हुए कीवी टीम ने रिक्लेटन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टेम्बा बवुमा और रैसी वैन डर डुसेन ने शतकीय भागीदारी की। इस बीच बवुमा 56 और वैन डर डुसेन 69 रन बना चलते बने और विकेट पतन शुरू हो गया। मार्करम भी 31 के निजी स्कोर पर चलते बने।

डेविड मिलर एक छोर पर खड़े रहे और रन बनाते चले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। डेविड मिलर ने अंतिम गेंद पर डबल लेकर 98 से अपना स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। उन्होंने 67 गेंदों में यह नाबाद सैकड़ा जड़ा और अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 312 तक पहुंचा। इस तरह कीवी टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान सैंटनर ने कीवी टीम के लिए सर्वाधिक 3 विकेट झटके। भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल 9 मार्च को दुबई में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+