Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर और राजस्थान रॉयल्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर था। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच मुकाबला था। लीग चरण के सभी 60 मुकाबले हो गए हैं और अब यह टूर्नामेंट प्लेऑफ़ की तरफ बढ़ गया है।
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और धांसू बल्लेबाजी की। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 45 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाकर आउट हो गए। अथर्व तायडे ने भी 46 रन जड़े।

रिली रूसो ने सबसे ज्यादा तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 24 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जितेश शर्मा के बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट देखने को मिले। जितेश ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की पारी खेली। इस तरह पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 214 रनों तक पहुंचा।
हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हुए लेकिन अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 66 रन जड़े। राहुल त्रिपाठी ने 33 और नितीश रेड्डी ने 37 रन बनाए। क्लासेन ने 42 रन बनाए। इस तरह हैदराबाद ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर अंक तालिका में 17 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच दूसरे मुकाबले में टॉस से पहले ही बारिश आ गई। इसके बाद लगातार बारिश की वजह से इंतजार बढ़ता चला गया। कट ऑफ़ टाइम से पहले बारिश रुकी थी और 7-7 ओवरों का मैच कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद टॉस हुआ।
केकेआर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और फिर से बारिश की दस्तक देखने को मिली। इस बार खेल को रद्द करते हुए दोनों टीमों को 1-1 अंक बाँट दिया गया। राजस्थान को नुकसान हुआ। हैदराबाद के बराबर 17 अंक होने के बाद राजस्थान रॉयल्स तालिका में पिछड़ गई और तीसरे स्थान पर आ गई। राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, आरसीबी और हैदराबाद चार टीमें प्लेऑफ़ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications