Kal Ka Match Kon Jeeta 24 April: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स तीसरी बार रोमांचक मैच में लक्ष्य के करीब जाकर हार गई। आरसीबी के खिलाफ मैच में जीता हुआ मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने गंवा दिया और अब प्लेऑफ़ की दौड़ मुश्किल ही लग रही है। अगला मैच हारते ही रॉयल्स प्लेऑफ़ से पूरी तरह बाहर होगी।
सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सफल नहीं रहा। कोहली और सॉल्ट ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रनों की बड़ी भागीदारी करते हुए नई गेंद पर कुटाई कर डाली।

इसके बाद सॉल्ट 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन कोहली क्रीज पर बने रहे और इस सीजन की पांचवीं फिफ्टी जमाने में सफल रहे। कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल का बल्ला भी चला।
पडीक्कल ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की धाकड़ पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 23 रनों की पारी खेली और जितेश शर्मा के बल्ले से 10 गेंदों में नाबाद 20 रन आए। तब आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 205 रनों तक पहुँच गया।
जवाब में खेलते हुए रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। वह 16 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यशस्वी जायसवाल ने तहलका मचाते हुए मुकाबला राजस्थान की तरफ मोड़ दिया। वह 19 गेंदों में 49 रनों के स्कोर पर आउट होकर वापस लौटे।
इसके बाद नितीश राणा ने 28 और रियान पराग ने 22 रन बनाए। मुश्किल स्थिति में ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाल लिया और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धांसू कार्य किया। वह 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 47 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुए। इस समय रॉयल्स का स्कोर 189 रन था और बाद में कुछ विकेट और गिरने से स्कोर 9 विकेट पर 194 रनों तक पहुंचा और आरसीबी ने 11 रनों से जीत दर्ज की। हेजलवुड ने 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications