Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Mar: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर ने आईपीएल में अपने दूसरे मैच में खेलते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ पराजय का सामना करने वाली केकेआर ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के सामने कोई गलती नहीं करते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कप्तान केकेआर ने टॉस जीतकर पहले खेलने के लिए रॉयल्स को आमंत्रित किया। लोकल बॉय रियान पराग गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे। सैमसन की ऊँगली की चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने तक तीन आईपीएल मैचों के लिए पराग को कप्तान बनाया गया है।

बैटिंग करते हुए सैमसन 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जायसवाल का बल्ला आज कुछ हद तक बोला लेकिन वह भी 29 के स्कोर पर आउट हुए और पराग ने 25 रन बनाए। इसके बाद कुछ और विकेट गिरने पर रॉयल्स के ऊपर दबाव आ गया।
इस कंडीशन में टीम को संभालने का काम ध्रुव जुरेल ने किया। जुरेल ने कुछ देर टिककर बैटिंग करते हुए 33 रनों की पारी खेली। अंत में आर्चर ने 16 रन बनाकर रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 151 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वरुण चक्रवर्ती, मोईन अली ने केकेआर के लिए 2-2 विकेट हासिल किये।
केकेआर को लगे शुरुआती झटके (Kal Ka Match Kon Jeeta)
छोटा लक्ष्य होने के कारण केकेआर पर उतना दबाव नहीं था लेकिन ओपनर बल्लेबाज मोईन अली 5 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 18 के निजी स्कोर पर चले गए। इस स्थिति में टीम को सम्भालने का जिम्मा क्विंटन डी कॉक ने ले लिया।
डी कॉक की तूफानी पारी (Kal Ka Match Kon Jeeta)
डी कॉक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई और क्रीज पर टिके रहे। वह 18वें ओवर में केकेआर को 8 विकेट से जीत दिलाकर ही वापस लौटे। डी कॉक ने 61 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली, इसमें उनके बल्ले से 6 छक्के और 8 चौके आए। अंगकृश रघुवंशी ने भी नाबाद 22 रन बनाए। इस तरह केकेआर ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications