Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस

Kal Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राजस्थान को अंतिम गेंद पर गुजरात ने पराजित कर दिया। इसके साथ ही रॉयल्स के खाते में इस सीजन की पहली हार भी आ गई।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही। रॉयल्स की टीम ने ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया। वह 24 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बन गए। उनके बाद जोस बटलर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको राशिद खान ने आउट किया।

rr vs gt match

कप्तान संजू सैमसन और इन-फॉर्म बल्लेबाज रियान पराग ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी कर डाली और गुजरात की मुश्किलें बढ़ा दी। पराग 48 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

सैमसन अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और पारी को फिनिश करके नाबाद लौटे। सैमसन ने नाबाद 68 रन बनाने के लिए कुल 38 गेंदों का सामना किया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने भी धाकड़ शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सुदर्शन 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुछ और विकेट गिरे लेकिन गिल फिफ्टी जड़कर 72 रन पर आउट हुए।

अंत में गुजरात की स्थिति खराब रही लेकिन राशिद खान और तेवतिया मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए। तेवतिया 11 गेंद में 22 रन बनाकर अंतिम ओवर में रन आउट हो गए लेकिन राशिद खान अंतिम गेंद तक खड़े रहे, उस समय जीत के लिए 2 रन की दरकार थी और गुजरात ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। राशिद खान ने 11 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+